शहर

पंजाब-हरियाणा का मौसम (07 Jan 2026) Punjab-Haryana Weather Today: पंजाब-हरियाणा में ठंड और कोहरे की मार, लुढ़का पारा; कई जिलों में Cold Day का अलर्ट

पंजाब-हरियाणा का मौसम (पंजाब-हरियाणा में आज का मौसम कैसा रहेगा) 07 Jan 2026: जनवरी की शुरुआत के साथ ही उत्तर, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में सर्दी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पहाड़ी इलाकों से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानों में गलन बढ़ा दी है, जबकि घना कोहरा जनजीवन और यातायात को प्रभावित कर रहा है। आइए जानते हैं कैसा रहने वाला पंजाब और हरियाणा में आज मौसम का हाल।

Image

पंजाब हरियाणा के कई जिलों में आया कोल्ड डे का अलर्ट

Photo : Times Now Digital

पंजाब-हरियाणा में आज का मौसम (07 Jan 2026): देश के बड़े हिस्से में जनवरी की शुरुआत के साथ ही मौसम ने सख्त तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पहाड़ी इलाकों से उतर रही बर्फीली हवाओं ने मैदानों में गलन बढ़ा दी है, वहीं घने कोहरे ने जनजीवन और यातायात दोनों की रफ्तार धीमी कर दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले कई दिन उत्तर, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।

कोहरा-गलन का कहर

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 4–5 दिनों तक उत्तर-पश्चिमी, पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। कम दृश्यता के चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका है। दिन में भी ठंड का असर बना रहेगा, जिससे कई राज्यों में ‘कोल्ड डे’ जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है।

आज पंजाब का मौसम

पंजाब में बुधवार को सभी जिलों में कोहरे की चपेट में रहने की संभावना है, जबकि कुछ जिलों में शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। अमृतसर और हलवारा जैसे इलाकों में दृश्यता शून्य के करीब रिकॉर्ड की गई है।

हरियाणा में ठिठुरन बढ़ी, कई जिलों में कोल्ड डे

हरियाणा में बर्फीली हवाओं के कारण ठंड ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। राज्य के आधे से ज्यादा जिले शीतलहर की चपेट में हैं और 10 जनवरी तक राहत की उम्मीद कम बताई जा रही है। कुछ जिलों में दिन का तापमान असामान्य रूप से नीचे चला गया है, जिससे दिन और रात के तापमान में अंतर बेहद कम रह गया है। मौसम विभाग ने सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी समेत कई जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है। वहीं कैथल, करनाल, अंबाला, पानीपत और सोनीपत जैसे इलाकों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है।

कोल्ड डे क्या होता है?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जब मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाए और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.5 डिग्री तक कम रहे, तो उस दिन को ‘कोल्ड डे’ कहा जाता है। इस स्थिति में दिन में भी रात जैसी ठंड महसूस होती है और गलन बढ़ जाती है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article