पंजाब परिवहन का ऐतिहासिक विस्तार; रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 19 वोल्वो और 100 एसी बसें, मंत्री हरपाल चीमा ने किया बड़ा ऐलान

Punjab News: पंजाब में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए 1265 नई बसें खरीदने का ऐलान किया है। PRTC और पनबस के बेड़े में लग्जरी वोल्वो और एसी बसें शामिल होंगी।

Punjab: पंजाब सरकार ने राज्य की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार ने PRTC और पनबस (PUNBUS) के बेड़े में कुल 1,265 नई बसें शामिल करने का निर्णय लिया है। वित्त एवं परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इस विस्तार की घोषणा करते हुए इसे राज्य की कनेक्टिविटी के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।

Punjab Government Bus Fleet Expansion

बेड़े में जुड़ेंगी 1200 से ज्यादा बसें

PRTC और पनबस के बेड़े का कायाकल्प

राज्य सरकार ने दोनों परिवहन निगमों के लिए अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किए हैं। PRTC (पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन)में कुल 659 नई बसें जोड़ी जाएंगी। वर्तमान में 100 मिनी बसों और 309 मानक बसों की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। वहीं पनबस (PUNBUS) के बेड़े में 606 बसें शामिल होंगी। इसमें 387 बसें सीधे विभाग द्वारा खरीदी जाएंगी, जबकि बाकी किलोमीटर स्कीम के तहत संचालित होंगी।

End of Feed