भगवंत मान सरकार ने 6 महीने में विदेश से वापस लाए 17 गैंगस्टर, हरपाल सिंह चीमा बोले 'दुनिया में कहीं भी छिपें, बचेंगे नहीं'

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मान सरकार ने 6 महीने में विदेश से 17 गैंगस्टरों को वापस लाया है। हाल ही में इथियोपिया से 5 लाख के इनामी गैंगस्टर गुरविंदर सिंह अफरीदी को डिपोर्ट किया गया है।

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य में अपराध और गैंगस्टरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए एक कड़ा संदेश दिया है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि पंजाब पुलिस ने बीते महज 6 महीनों के भीतर दुनिया के अलग-अलग देशों से 17 कुख्यात गैंगस्टरों को भारत वापस लाने में सफलता हासिल की है। उन्होंने दावा किया कि जो काम पिछली सरकारें दशकों में नहीं कर सकीं, वह मान सरकार ने कर दिखाया है।

Harpal Singh Cheema Press Conference

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले हरपाल सिंह चीमा

'गैंगस्टरां ते वार' मुहिम के तहत 2,162 भगोड़े गिरफ्तार

कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पुलिस की कार्रवाई के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि सरकार द्वारा शुरू की गई ऐतिहासिक ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के तहत पुलिस बल को खुली छूट दी गई है। 20 जनवरी से 7 नवंबर 2026 के बीच पंजाब पुलिस ने राज्य भर में 1,61,266 रेड (छापे) मारी हैं और 2,162 भगोड़ों को गिरफ्तार किया है। हांगकांग से रमनजीत सिंह रोमी, मालदीव से अमृत सिंह, जर्मनी से प्रभप्रीत सिंह, यूएई से परमिंदर सिंह पिंडी, इंडोनेशिया से सज्जन महेश व सुखदेव कुमार, मलेशिया से अजय, पवनदीप व जसप्रीत और कनाडा से करमबीर सिंह देओल समेत 17 अपराधियों को अलग-अलग देशों से डिपोर्ट कराया गया है।

End of Feed