2027 में कांग्रेस आई तो फ्री बिजली-महिलाओं की मदद होगी बंद? अमन अरोड़ा ने राहुल से पूछे सवाल; बोले-'क्या लूट है असली एजेंडा'

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सत्ता में आई तो मुफ्त बिजली, महिलाओं की आर्थिक मदद और 10 लाख रुपये की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना जैसे लाभ बंद हो सकते हैं।

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी और आप आमने-सामने हैं। गुरुवार को आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उसके सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के बयान ने पार्टी की जनविरोधी और सामंती सोच को सामने ला दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कांग्रेस 2027 में गलती से भी पंजाब की सत्ता में आई, तो वह फ्री बिजली, ₹10 लाख की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना और महिलाओं को वित्तीय मदद छीन लेगी, जबकि टोल प्लाजा वापस लाएगी और बिजली और नहर के पानी के भारी बिल थोप देगी।

Punjab Assembly Elections 2027

पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा

पंजाबियों को वेलफेयर स्कीमों से दूर रखना चाहती कांग्रेस-आप

अमन अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस आम पंजाबियों को वेलफेयर स्कीमों से दूर रखना चाहती है, जबकि उसके अपने सांसद, विधायक और पूर्व मंत्री सब्सिडी का मज़ा ले रहे हैं। उन्होंने पार्टी की टॉप लीडरशिप, जिसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रताप सिंह बाजवा शामिल हैं, को चुनौती दी कि वे स्पष्ट करें कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो क्या ये स्कीमें जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के चुनावी वादे खोखले साबित होंगे और पंजाब एक बार फिर लोगों की परेशानी और लूट के दौर में लौट जाएगा।

End of Feed