Punjab News: गुरप्रीत कौर के दिल में बचपन से ही था छेद, सीएम हेल्थ स्कीम के कैशलेस इलाज से मिला नया जीवन

पंजाब में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत बठिंडा की गुरप्रीत कौर की दिल की गंभीर बीमारी का सफल इलाज किया गया। एक लाख का कैशलेस इलाज मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली।

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना से जरूरतमंदों को समय पर सही इलाज मिल रहा है। यह योजना राज्य के जरूरतमंद लोगों के लिए जीवनदायिनी बन रही है। सीएम भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार ने यह योजना शुरू की है। इसके तहत हर पात्र परिवार को हर साल 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मुफ्त मिलता है। अब तक 45 लाख से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं और हजारों परिवारों को महंगे इलाज की चिंता से मुक्ति मिली है।

Bathinda heart Patient

बठिंडा की महिला को सीएम हेल्थ स्कीम के तहत इलाज से मिला नया जीवन

इस योजना से लाभान्वित बठिंडा की 37 वर्षीय गुरप्रीत कौर की कहानी आज कई परिवारों के लिए उम्मीद का संदेश बन गई है। गुरप्रीत का जीवन सामान्य रूप से चल रहा था और उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उन्हें जन्म से ही हृदय की गंभीर बीमारी है। जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि उनके दिल के ऊपरी दोनों कक्षों के बीच 22 मिलीमीटर का बड़ा एट्रियल सेप्टल डिफेक्ट (एएसडी) मौजूद था। यह समस्या लंबे समय तक अनदेखी रहने पर हार्ट फेल जैसी गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है।

End of Feed