Punjab News: CM भगवंत मान आज 'युद्ध नशियां विरुद्ध' अभियान की करेंगे समीक्षा, आला अधिकारियों के साथ बैठक

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान आज फिल्लौर में ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में सभी जिलों के SSP, DC, DSP और SDM सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

Punjab News: पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान आज यानी शुक्रवार 16 अक्टूबर को समीक्षा बैठक करेंगे। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता बलतेज पन्नू ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक फिल्लौर में पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ होगी। पहली बार राज्य के सभी जिलों के SSP, DC, DSP और SDM भी इसमें शामिल होंगे।

Bhagwant Mann PTI

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज आला अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

बैठक में नशे के खिलाफ अभियान की प्रगति और प्रशासनिक स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा किए जाने की जानकारी दी गई है। हालांकि, बैठक के एजेंडे और इसमें लिए जाने वाले संभावित फैसलों का विस्तृत ब्योरा अभी सामने नहीं आया है।

End of Feed