पंजाब विधानसभा ने विद्यार्थियों के लिए खोले द्वार, CM भगवंत मान बोले-'बड़े सपने देखो, युवा ही पंजाब की सबसे बड़ी ताकत'

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, 'युवा पंजाब की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्हें प्रेरणा, अवसर और प्रगतिशील वातावरण प्रदान करना पंजाब के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए बेहद जरूरी है।'

पंजाब विधानसभा ने विद्यार्थियों के लिए अपने द्वार खोल दिए। इससे युवाओं को यह जानने का अवसर मिलेगा कि कानून कैसे बनाए जाते हैं, बजट कैसे पारित होते हैं और निर्वाचित प्रतिनिधियों को किस प्रकार जवाबदेह बनाया जाता है। फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उन्हें बड़े सपने देखने तथा ईमानदारी और कड़ी मेहनत के माध्यम से अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

punjab youth

पंजाब CM भगवंत मान बोले-'युवा पंजाब की सबसे बड़ी ताकत'

उन्होंने कहा कि भविष्य का निर्धारण कौशल और योग्यता के आधार पर होना चाहिए, न कि पहुंच या सिफारिशों के आधार पर। उन्होंने योग्यता आधारित भर्ती के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता तथा 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत पात्र परिवारों को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करने के बारे में भी जानकारी दी।

End of Feed