पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: भाजपा ने मेनिफेस्टो और चार्जशीट कमेटियों का किया गठन, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी

मेनिफेस्टो और चार्जशीट कमेटियों के गठन को पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भाजपा की तैयारियों के एक महत्वपूर्ण चरण के रूप में देखा जा रहा है। मेनिफेस्टो कमेटी में वरिष्ठ नेताओं को शामिल करके पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र की तैयारी के लिए उनके अनुभव और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व को एक मंच पर लाया गया है

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए प्रदेश मेनिफेस्टो कमेटी और प्रदेश चार्जशीट कमेटी का गठन किया है। केवल सिंह ढिल्लों के हस्ताक्षरों से जारी पत्र के अनुसार, इन दोनों कमेटियों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इन महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा करते हुए केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में कुछ अन्य महत्वपूर्ण कमेटियों की भी घोषणा की जाएगी।

BJP

भाजपा

मेनिफेस्टो कमेटी की कमान अविनाश राय खन्ना को

पार्टी कार्यालय द्वारा जारी प्रेस बयान के अनुसार, प्रदेश मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन की जिम्मेदारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना को सौंपी गई है। इस कमेटी में मनप्रीत सिंह बादल, अश्वनी शर्मा, मनोरंजन कालिया, सोम प्रकाश, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, अश्वनी सेखड़ी, सतनाम सिंह संधू, राघव चड्ढा, राजिंदर गुप्ता, हरभजन सिंह, श्रीमती परमपाल कौर और एडवोकेट एच.एस. फूलका को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इस प्रकार मेनिफेस्टो कमेटी में कुल 13 सदस्य हैं, जिनमें पंजाब के पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों, सांसदों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को स्थान दिया गया है।

End of Feed