आजादी के बाद पहली बार पंजाब में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, जालंधर का सुरजीत हॉकी स्टेडियम करेगा मेजबानी, CM का जताया आभार

जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम से जारी एक वीडियो संदेश में 'आप' सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा, 'मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 को पंजाब लाकर इतिहास रच दिया है।

आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 को पंजाब लाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया है। आजादी के बाद यह पहला मौका है जब जालंधर का ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम किसी अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। पंजाब की समृद्ध हॉकी विरासत पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि अकेले जालंधर के संसारपुर गांव ने ही 14 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और सात ओलंपिक पदक दिए हैं, जबकि मौजूदा भारतीय सितारे हरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह ने इसी ऐतिहासिक मैदान से अपने खेल सफर की शुरुआत की थी।

punjab hockey news

मीत हेयर ने एशियन चैंपियनशिप को पंजाब लाने के लिए सीएम मान का किया धन्यवाद

उन्होंने पंजाबियों से अपील की कि वे टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने और भारतीय हॉकी में राज्य के बड़े योगदान का जश्न मनाने के लिए अपने बच्चों के साथ बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचें।

End of Feed