Pune News: अभी से ही होने लगी पानी की कमी, आज से हर गुरुवार बंद रहेगी वाटर सप्लाई

Pune News: पुणे में आज यानी गुरुवार 15 अक्टूबर से ही हर गुरुवार पानी की सप्लाई बंद रखने का फैसला किया गया है। कम बारिश और भविष्य में संभावित कमी के बीच शुक्रवार-शनिवार भी पानी का दबाव प्रभावित हो सकता है।

Pune News: मानसून में बारिश कम होने का असर अब महाराष्ट्र में दिखने लगा है। पुणे में रहने वाले लोगों को अब पानी की किल्लत और ज्यादा महसूस होगी। क्योंकि यहां पानी की सप्लाई को लेकर अहम फैसला लिया गया है। पुणे नगर निगम (PMC) ने आज यानी गुरुवार 15 अक्टूबर से हर गुरुवार पूरे शहर में पानी की सप्लाई बंद रखने का फैसला लागू कर दिया है।

Pune water supply

पुणे में अब हर गुरुवार पानी की सप्लाई नहीं होगी

कम बारिश, जलाशयों में उपलब्ध पानी और आने वाले महीनों में संभावित कमी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इसका असर घरों से लेकर कारोबार तक पड़ सकता है। लोगों को अब हर सप्ताह पानी की जरूरतों के हिसाब से पहले से तैयारी करनी होगी।

End of Feed