Pune में सनसनीखेज वारदात, मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा विधायक के मामा की हत्या; जांच शुरू

भाजपा विधायक योगेश टिलेकर के मामा सतीश वाघ की अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुणे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को हिरासत में लिया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में अब तक कुल चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं-

Pune News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक योगेश टिलेकर के मामा सतीश वाघ की अपहरण के बाद हत्या मामले में पुणे पुलिस ने दो और लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले में पुलिस ने अब कुल चार लोगों को हिरासत में लिया है। एक अन्य की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस लगातार चारों लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि, अभी तक हत्या और अपहरण की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीते सोमवार को योगेश टिलेकर हडपसर इलाके में मॉर्निंग वॉक के लिए निकलते थे। इस दौरान चार से पांच लोगों ने उन्हें अगवा कर लिया था। देर शाम उनका शव पुणे के यवत गांव में मिला था।

pune news

पुणे में भाजपा विधायक के मामा की हत्या

आठ टीमें मामले की जांच में जुटी

End of Feed