Pune News: पुणे के दौंड तहसील के पारगांव इलाके में लगातार चार शव मिलने से हड़कंप मच गया है। ये चारों शव भीमा नदी में पाए गए हैं। पिछले पांच दिनों में मिले इन चार शवों में से दो पुरुषों के हैं और दो महिलाओं के हैं। 18 जनवरी से 22 जनवरी की देर रात तक ये चारों शव बरामद किए गए हैं। ये सारे शव 38 साल से 45 साल की उम्र के लोगों के बताए जा रहे हैं।
पुणे के भीमा नदी में पारगांव के पास चार शव मिलने से आसपास के इलाकों में फैली सनसनी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
बता दें कि, पुलिस का अनुमान है कि, ये चारों शव एक ही परिवार के हो सकते हैं। इन चारों शवों के अलावा पुलिस ने और भी शव बरामद होने की आशंका जताई है। पुलिस ने इन शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
