पुणे

Pune Rape Case: बदलापुर जैसी हरकत पुणे में भी, वैन चालक ही बच्चियों का करता था यौन उत्पीड़न

महाराष्ट्र के पुणे में 6 वर्षीय दो बच्चियों के यौन उत्पीड़न के आरोप में स्कूल वैन का चालक गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना बदलापुर की घटना की पुनरावृत्ति है।

Image

Pune Rape Case: बदलापुर जैसी हरकत पुणे में भी, वैन चालक ही बच्चियों का करता था यौन उत्पीड़न

पुणे: शहर में पुलिस ने छह वर्षीय दो छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक स्कूल वैन के चालक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना 30 सितंबर को उस समय हुई जब ये बच्चियां शहर के वानवाडी इलाके में स्थित स्कूल से घर लौट रही थीं। वानवाडी थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने वैन में बच्चियों का यौन उत्पीड़न किया और एक छात्रा ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया, जिन्होंने फिर स्कूल अधिकारियों को सूचित किया।

पॉक्सो के तहत केस दर्ज

इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई और आरोपी चालक संजय रेड्डी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (बलात्कार) और 65 (2) (बारह वर्ष से कम उम्र की लड़कियों से बलात्कार के लिए सजा) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

ठाणे जिले के बदलापुर में अगस्त में एक स्कूल में एक सफाई कर्मचारी ने कथित तौर पर चार वर्षीय दो बच्चियों का यौन उत्पीड़न किया, जिसके बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। आरोपी अक्षय शिंदे को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। 23 सितंबर को पुलिस के साथ कथित मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई थी।

( इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article