पटना

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, RJD के प्रदेश महासचिव को मारी गोली; गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

बिहार में हवाई अड्डे पर टहल रहे आरजेडी नेता को अपराधियों ने गोली मारी। घटना तब की है, जब वह टहलने के लिए गए थे। तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने नेता पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए-

Image

बिहार में RJD नेता पर चली गोली

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • RJD लीडर पर चली गोली
  • अस्पताल में भर्ती
  • नेता की हालत गंभीर

Bihar News: बिहार में अपराधी बेखौफ घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हाल ही मुंगेर से ऐसी ही एक घटना सामने आई है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार की सुबह राजद के प्रदेश महासचिव पंकज यादव पर गोलियों की बरसात कर दी। एक गोली पंकज यादव के बांये सीने में जा लगी है। उन्हें इलाज के लिए तुरंत निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हवाई अड्डे पर टहलने के दौरान लगी गोली

पंकज यादव हर दिन की तरह हवाई अड्डे में टहल रहे थे। इस बीच पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने अचानक गोलियां चला दी। जान बचाने के क्रम में एक गोली उन्हें लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलते ही सफिया सराय, कासिम बाजार और कोतवाली की पुलिस पहुंच कर मामले की छान बीन में जुटी है।

पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी

बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद स्थानियो लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अभी वह खतरे से बाहर है, लेकिन, हालात गंभीर बताई जा रही है। पुलिस जांच के दौरान यह जानकारी मिली है कि पैसे के लेनदेन में यह गोली मारी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article