Pune Bus Stand Rape News: पुणे बस स्टैंड बलात्कार मामले का आरोपी, जिसकी पहचान दत्तात्रेय रामदास गाडे के रूप में हुई है, अपराध के 48 घंटे से अधिक समय बाद भी फरार है, पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए ड्रोन और खोजी कुत्तों को तैनात किया है। रिपोर्टों के अनुसार, माना जाता है कि गाडे अपने गृहनगर के पास एक गन्ने के खेत में छिपा हुआ है।
पुणे बस स्टैंड बलात्कार मामले का आरोपी अभी भी फरार (प्रतीकात्मक फोटो)
पुलिस की 13 विशेष टीमों - जिनमें अपराध शाखा की आठ टीमें शामिल हैं उनको उसे पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। कहा गया है कि पुलिस को संदेह है कि वह पकड़े जाने से बचने के लिए अपने कपड़े और जूते बदलने के बाद सब्जी के ट्रक में छिपकर शहर से भाग गया।
'ऐसे लोगों को फांसी पर लटका देना चाहिए'
उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने वाले को 1 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। कनिष्ठ गृह मंत्री योगेश कदम ने आज पुष्टि की कि गाडे के 'संभावित स्थान' की पहचान कर ली गई है। इस बीच, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि न्याय मिलेगा, उन्होंने अजित पवार की सख्त सजा की मांग का समर्थन किया। शिंदे ने कहा, 'ऐसे लोगों को फांसी पर लटका देना चाहिए।'
बस के अंदर महिला के साथ दुष्कर्म होने का मामला
गौर हो कि महाराष्ट्र के पुणे शहर में रोडवेज बस के अंदर महिला के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे दीदी' कहकर बुलाया फिर उसके साथ जबरदस्ती वारदात को अंजाम दिया। पुणे शहर में राज्य परिवहन की एक खड़ी बस में एक व्यक्ति ने 26 वर्षीय महिला से कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी और बताया कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड है। मंगलवार की सुबह हुई इस घटना पर विपक्षी दलों के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने पुणे क्षेत्र में बढ़ते अपराध से निपटने में विफल रहने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के गृह विभाग को दोषी ठहराया। स्वरगेट थाने के एक अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध 36 साल के दत्तात्रेय रामदास गाडे के खिलाफ चोरी और चेन झपटमारी के मामले दर्ज हैं। स्वरगेट महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के सबसे बड़े बस जंक्शनों में से एक है। महिला के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब पौने छह बजे वह सतारा जिले के फलटण के लिए एक स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी, तभी एक व्यक्ति उसके पास आया और उससे बातचीत करते हुए उसे 'दीदी' कहकर बुलाया। महिला के अनुसार आरोपी ने उससे कहा कि सतारा के लिए बस दूसरे स्टैंड पर आ गई है।
आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं
आरोप है कि इसके बाद वह उसे स्टेशन परिसर में ही खड़ी एक खाली 'शिव शाही' एसी बस में ले गय और बस के अंदर की लाइटें चालू न होने के कारण वह पहले तो बस में चढ़ने से हिचकिचाई, लेकिन व्यक्ति ने उसे आश्वस्त किया कि यह सही बस है। महिला के अनुसार आरोपी ने उससे कहा कि वह बस में चढ़ने के बाद टॉर्च जलाकर देख सकती है, इसके बाद वह उसके पीछे अंदर गया और फिर दुष्कर्म करके भाग गया। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपी गाडे की पहचान की और उसे पकड़ने के लिए कई टीम बनाई गई हैं।
