Pune News: पुणे के बारामती में रहने वाले मजदूर वर्ग के लिए अच्छी खबर है। इलाके में बहुत जल्द ईएसआईसी अस्पताल खुलने वाला है, जिसके बाद आसपास के मजदूरों और कम सैलरी वालों को इलाज करवाने की सुविधा मिलेगी। बारामती में लंबे वक्त से ईएसआईसी अस्पताल बनाने की मांग की जा रही थी। एनसीपी के वरिष्ठ नेता शरद पवार, सांसद सुप्रिया सुले और विपक्ष के नेता अजीत पवार की कोशिशों के साथ-साथ औद्योगिक निर्माण संघ के लगातार फॉलोअप के चलते केंद्र सरकार ने बारामती में 100 बेड वाला ईएसआईसी अस्पताल बनाने की मंजूरी दे दी है।
बारामती में खुलेगा ईएसआईसी अस्पताल
इसका सबसे ज्यादा लाभ बारामती, दौंड, जेजुरी, इंदापुर, फलटन, माढा और श्रीगोंडा औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों को मिलेगा। सांसद सुप्रिया सुले ने केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव को इसके लिए धन्यवाद दिया और कहा कि, श्रमिकों की संख्या को देखते हुए 100 बेड और होना जरूरी हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि, आने वाले समय में अस्पताल को 200 बेड का किया जाएगा।
