पुणे

Pune News: रोजाना चलने वाली भुसावल-पुणे ट्रेन एक अप्रैल तक के लिए हुई कैंसिल, यात्रियों को उठानी होगी परेशानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2023, 01:46 PM IST

Pune News: भुसावल से पुणे आने-जाने वाले ट्रेन यात्रियों को अब मुश्किलों को सामना करना पड़ेगा। भुसावल-पुणे ट्रेन को एक अप्रैल तक के लिए कैंसिल कर दिया गया है। मध्य रेलवे के मुंबई डिवीजन में कर्जत स्टेशन पर पुनर्निर्माण का काम चल रहा है, जिसके कारण भुसावल-पुणे ट्रेन को रद्द करना आवश्यक हो गया है।

Image

भुसावल-पुणे ट्रेन कैंसिल (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • भुसावल-पुणे ट्रेन एक अप्रैल तक के लिए कैंसिल
  • कर्जत स्टेशन पर पुनर्निर्माण का काम चल रहा है
  • यात्रियों को अब मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा

Pune News: मुंबई की तरह पुणे में भी हजारों लोग रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं। कुछ ट्रेनें ऐसी हैं जो रोजाना चलती हैं। रोजाना चलने वाली इन ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ भी देखने को मिलती हैं। उन्हीं में से एक भुसावल-पुणे ट्रेन भी है। यह ट्रेन रोजाना पुणे से भुसावल के लिए चलती हैं, जिसमें यात्रियों की काफी भीड़ देखने को मिलती है, लेकिन इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को अब मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि भुसावल-पुणे ट्रेन को 1 अप्रैल तक के लिए कैंसिल कर दिया गया है।

भुसावल मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि, ट्रेन (संख्या नंबर 11025) जो भुसावल से दोपहर 12:35 बजे प्रस्थान करती है और रात 12:05 बजे पुणे पहुंचती है उसको 29 जनवरी से रद्द कर दिया गया है। यह ट्रेन वापसी में (संख्या नंबर 11026) पुणे से सुबह 11:40 बजे चलती है और रात 10 बजे भुसावल पहुंचती है।

इन स्टेशनों से गुजरती थी ट्रेन

यह ट्रेन रोजाना ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक थी। अधिकारी ने बताया है कि, मध्य रेलवे के मुंबई डिवीजन में कर्जत स्टेशन पर पुनर्निर्माण का काम चल रहा है, जिसके कारण भुसावल-पुणे ट्रेन को रद्द करना आवश्यक हो गया है। इसके अलावा अन्य कुछ ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है या उनके समय में परिवर्तन किया गया है। भुसावल - पुणे - भुसावल ट्रेन मनमाड जंक्शन, नासिक रोड, कल्याण जंक्शन, पनवेल जंक्शन से होते हुए लोनावाला की ओर पुणे तक जाती है और उसी मार्ग का उपयोग करते हुए यह वापस आती है।

अन्य रूट पर भी ट्रेन चलाना असंभव

जब रेलवे अधिकारियों बताया है कि, पुणे की ओर मनमाड-दौंड रूट पर भी ट्रेन चलाना संभव है क्योंकि रूट पर भी विकास कार्य किए जा रहे हैं। पहले ही कुछ ट्रेनों को रद्द या विनियमित किया जा चुका है, जिससे भुसावल - पुणे भुसावल ट्रेन के संचालन की कोई गुंजाइश नहीं बची है। हालांकि, भुसावल और नासिक या कल्याण के बीच नियमित यात्रियों ने कहा कि, ट्रेन को कम से कम कल्याण तक निर्धारित समय पर चलाने की अनुमति दी जानी चाहिए।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article