Pune News: सिंहगढ़ किले में इतने बजे के बाद नहीं होगी पर्यटकों की एंट्री, वन विभाग ने लिया बड़ा फैसला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2023, 04:07 PM IST

Pune News: पुणे के सिंहगढ़ किले में अब किसी को भी शाम के 6 बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी। इस बात की जानकारी राज्य के वन विभाग की ओर से दी गई है। विभाग ने यह फैसला तब लिया जब किले के परिसर से 7.50 लाख रुपये की कीमत की एक ठोस कचरा प्रबंधन प्रसंस्करण संयंत्र मशीनरी चोरी हो गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सिंहगढ़ किले में अब शाम के 6 बजे के बाद नो एंट्री
  • 6 बजे के बाद घूमता दिखने पर लगेगा जुर्माना
  • राज्य के वन विभाग की ओर से जारी किए गए आदेश

Pune News: पुणे में सिंहगढ़ का किला काफी मशहूर है। दूर-दूर से लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। शाम के समय सिंहगढ़ किले का नजारा काफी खूबसूरत होता है। लोग यहां घंटों अपना समय बिताते हैं, लेकिन यहां शाम के 6 बजे के बाद अब किसी भी पर्यटक को एंट्री नहीं मिलेगी। इस बात का आदेश राज्य के वन विभाग की ओर से दिया गया है। विभाग ने यह फैसला तब लिया जब किले के परिसर से 7.50 लाख रुपये की कीमत की एक ठोस कचरा प्रबंधन प्रसंस्करण संयंत्र मशीनरी चोरी हो गई है।

Entry closed after 6 pm in Sinhagad Fort

सिंहगढ़ किले में 6 बजे के बाद एंट्री बंद (फाइल फोटो)

वन विभाग के अनुसार, 6 चोरों ने 18 से 22 दिसंबर के बीच यह चोरी की थी। विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि, सिंहगढ़ किले में अब 24 घंटे पेट्रोलिंग भी की जाएगी और एंट्री और एग्जिट रोड पर 10 अतिरिक्त सीसीटीवी भी लगाएंगे। ताकि कोई 6 बजे के बाद किले में घुस न सके।

End of Feed