Pune Lift Accident: सोसायटी की लिफ्ट में फंसा 12 साल का बच्चा, नहीं बच सकी जान

पुणे के पिंपरी चिंचवड़ नगर में शुक्रवार शाम को राम स्मृति सोसायटी में लिफ्ट में एक 12 वर्षीय बच्चा फंस गया। दमकल की टीम ने सलाखों से बने लिफ्ट के गेट को कटर से काटा और बच्चे को बाहर निकाला। लेकिन उसकी जान बच नहीं पाई। डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया।

Pune Lift Accident: पुणे के पिंपरी चिंचवड़ नगर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक सोसाइटी की लिफ्ट में फंसने के कारण 12 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। वह बिल्डिंग की तीसरी और चौथी मंजिल के बीच लिफ्ट में फंसा था। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की। जिसके बाद दमकल की टीम की मदद से उसे बाहर निकाला गया। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

lift - istock

सांकेतिक फोटो (istock)

दो मंजिलों के बीच फंसी लिफ्ट

यह घटना शुक्रवार शाम को पिंपरी चिंचवड़ के चौविसवाड़ी स्थित राम स्मृति सोसायटी की है। बताया जा रहा है कि चार मंजिला इमारत की लिफ्ट पुराने जमाने की है। इसका गेट भी लोहे की सलाखों से बना है। जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय बच्चा खेलते-खेलते लिफ्ट में सवार हुआ था। वह ऊपर की मंजिल पर जा रहा था। लेकिन खेलते-खेलते उसका पैर फिसल गया और लोहे की सलाखों से बाहर आ गया। जिसके कारण लिफ्ट दो मंजिलों के बीच फंस गई। अंदर फंसा बच्चा बाहर निकलने के लिए चिल्लाने लगा।

End of Feed