पुणे

सोलापुर : चिंचोली MIDC में केमिकल कंपनी में लगी भीषण आग, धुआं-धमाकों से मचा हड़कंप

महाराष्ट्र सोलापुर के चिंचोली MIDC में केमिकल कंपनी में भीषण आग लगने से धुआं और धमाकों से हड़कंप मच गया। फिलहाल, किसी बड़े जनहानि की सूचना नहीं है।

Image

चिंचोली MIDC में केमिकल कंपनी में भीषण आग

सोलापुर : जिले के चिंचोली MIDC इलाके में शुक्रवार शाम एक बड़ी दुर्घटना हुई। यहां स्थित तुळजाई असोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड नामक केमिकल कंपनी में करीब शाम 5 बजे भीषण आग लग गई। आग लगते ही कंपनी के भीतर काम कर रहे 100 से अधिक मजदूर फंस गए थे, लेकिन स्थानीय लोगों और कर्मचारियों की सतर्कता से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल, किसी बड़े जनहानि की सूचना नहीं है।

इस कंपनी के पास कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की अन्य कंपनियां भी स्थित हैं। एहतियातन उनके कर्मचारियों को भी बाहर निकाल दिया गया है। पुलिस और दमकल विभाग ने इलाके को सील कर दिया है और नागरिकों को कंपनी के पास जाने से रोका जा रहा है। दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए जुटी हुई हैं। आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!