भारत के इस शहर में बदले जाएंगे मेट्रो स्टेशन के नाम, 10-15 दिन में प्रक्रिया होगी पूरी

यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए महा मेट्रो पुणे के तीन स्टेशनों के नाम को बदलने की योजना बना रही है। बताया जा रहा है कि 10 से 15 दिन में स्टेशनों के बदले नामों पर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

पुणे मेट्रो नेटवर्क में लंबे समय से कुछ स्टेशनों के नामों को बदलने की मांग की जा रही है। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इन स्टेशनों का नाम 10 से 15 दिन में बदल दिया जाएगा। महा मेट्रो (Maha Metro) के एक सीनियर अधिकारी ने नाम बदलने को लेकर जानकारी दी कि प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। जल्द ही बदले नामों के साथ फॉर्मल नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। बता दें कि लंबे समय से पुणे के 3 स्टेशन (Pune Metro) के नामों को बदलने की बहस चली आ रही है। कई स्टेशन ऐसे हैं, जिनका नाम उनके स्थान से बिल्कुल अलग है। इस कारण लोगों को थोड़ी दिक्कत होती है। इसे ध्यान में रखते हुए ही स्टेशन के नाम को बदला जा रहा है कि ताकि स्टेशन के वास्तविक स्थान को दर्शाया जा सकें।

Metro

भारत के इस शहर में बदले जाएंगे मेट्रो स्टेशन के नाम

इन तीन स्टेशनों का बदलेगा नाम

महा मेट्रो के अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आने वाले 10 से 15 दिनों में भोसरी मेट्रो स्टेशन, बुधवार पेठ और मंगलवार पेठ रेलवे स्टेशन का नाम बदला जाएगा। मेट्रो स्टेशन के नाम बदलने की ये प्रक्रिया उसी प्रक्रिया का अनुसरण करती है, जिसके आधार पर पिछले महीने सिविल कोर्ट स्टेशन का नाम बदलकर जिला न्यायालय किया गया। इसी प्रकार से अब पुणे के इन तीन मेट्रो स्टेशनों का नाम बदला जाएगा।

End of Feed