
वंदे भारत एक्सप्रेस
पुणे से हुबली वंदे भारत ट्रेन टाइमिंग (Pune-Hubli Vande Bharat Train Timing)
पुणे से हुबली वंदे भारत के संचालन से पश्चिम महाराष्ट्र और उत्तरी कर्नाटक हाईस्पीड रेल कॉरिडोर से जुड़ेंगे। सेंट्रल रेलवे के मुताबिक, इस ट्रेन का रख रखाव हुबली में रखा जाएगा। वॉशिंग समेत अन्य कार्य वहीं संपादित किए जाएंगे। पुणे से हुबली वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5 बजे हुबली से खुलेगी और सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर बेलगाम पहुंचेगी। 9 बजकर 15 मिनट पर मिराजेला, 9 बजकर मिनट पर 30 सांगली,10 बजकर 35 मिनट पर सतारा और 1 बजकर 30 मिनट पर पुणे पहुंचेगी।
पुणे से हुबली वंदे भारत ट्रेन रफ्तार (Pune-Hubli Vande Bharat Train Speed)
पुणे से हुबली की दूरी 558 किमी. है। पुणे से हुबली लिए यही ट्रेन दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर रवाना होगी। यह शाम 6 बजे सांगली स्टाप लेगी और वहां से चलकर रात्रि 11 बजे यात्रियों को हुबली पहुंचाएगी। इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में 8 वातानुकूलित कोच होंगे। यह सोमवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन आवागमन करेगी। इस रूट पर इसकी अधिकतम गति 110 किमी प्रति घंटे और औसत स्पीड 66 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इस ट्रेन में एसी चेयरकार और एग्जिक्यूटिव का किराया अलग-अलग होगा, जिसमें नास्ते और खाने का भी बजट शामिल होगा। हालांकि, जो यात्री ये सेवाएं नहीं लेना चाहें, वो इसे स्किप कर सकते हैं।
वंदे भारत एक्सप्रेस
नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट मैप (Nagpur-Secunderabad Vande Bharat Express Route Map)
नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन संचालित होगी। 578 किलोमीटर की इतनी दूरी कवर करने में 7 घंटे 15 मिनट का समय लगेगा। यह गाड़ी सुबह 5 बजे नागपुर से खुलकर दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर सिकंदराबाद पहुंचेगी। नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस रास्ते में सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्लारशाह, रामागुंडम और काजीपेट स्टेशन पर रुकेगी। वापसी में यह ट्रेन सिकंदराबाद से दोपहर 1 बजे खुलकर रात 8 बजकर 20 मिनट पर नागपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 16 कोच होंगे।
