नीचे हाईवे, बीच में फ्लाईओवर और सबसे ऊपर मेट्रो...इस Metro ने कर दिखाया वह काम, जो बड़े-बड़े मुल्क न कर पाए!

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 26, 2022, 12:27 PM IST

What is Nagpur Metro Double Decker Viaduct: यह प्रोजेक्ट सरल न होने के बावजूद इंजीनियर्स ने जमीन अधिग्रहित कर मेट्रो ट्रैक रेड किया और फिर कंस्ट्रक्शन के वक्त पूरी कॉस्ट (परियोजना की लागत) को कम कर दिया। यह समूचे भारत में इस तरह का इकलौता निर्माण है।

What is Nagpur Metro Double Decker Viaduct: महाराष्ट्र का नागपुर शहर यूं तो संतरों के लिए (सिटी ऑफ ऑरेंजेस) दुनिया भर में जाना जाता है, पर अब यह आर्किटेक्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलहदा नमूने की वजह से अपनी अलग और नई पहचान बना चुका है। नागपुर मेट्रो ने वह कारनामा कर दिखाया है, जो दुनिया के बड़े-बड़े विकसित मुल्क नहीं कर पाए।

pune metro

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः प्रिंस डोगरा)

दरअसल, वहां पर डबल डेकर वायाडक्ट (Double Decker Viaduct) मेट्रो बनी है, जिसके तहत बेहद अनोखा नजारा देखने को मिलता है। नीचे आठ लेन वाला हाईवे, बीच में छह लेन वाला फ्लाईओवर और फिर सबसे ऊपर मेट्रो...जितना यह देखने में कठिन और करिश्माई लगता है, उतना ही इसे बनाकर यह साबित कर दिया गया कि भारत क्रिएटिविटी के मामले में बहुत कुछ कर सकता है।

End of Feed