पुणे में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी; चार राउंड फायरिंग में रिक्शा चालक ढेर, गैंगवार की आशंका

पुणे के येवलेवाड़ी इलाके में शनिवार शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से हड़कंप मच गया। एक स्थानीय रिक्शा चालक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को शक है कि यह वारदात आपसी गैंग प्रतिद्वंद्विता से जुड़ी हो सकती है।

Pune Yewalewadi Firing Incident: पुणे शहर के येवलेवाड़ी इलाके में शनिवार शाम गोलीबारी की एक घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने पीड़ित पर कई गोलियां दागीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही फॉरेंसिक विशेषज्ञों और पुलिस की टीमें जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचीं।

Broad Daylight Firing in Pune (Photo: ANI)

पुणे में दिन दहाड़े फायरिंग (फोटो: ANI)

पुणे सिटी पुलिस के डीसीपी जोन 5 राजकुमार शिंदे ने बताया, “मृतक की पहचान गणेश काले के रूप में हुई है, जो पेशे से रिक्शा चालक था और उसके खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमले के दौरान चार राउंड फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और गोलीबारी के बाद मौके से फरार हो गए।”

End of Feed