Firing in Pune: पुणे के वाकड में फीनिक्स मॉल के बाहर एक शख्स ने हवाई फायरिंग की। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति की पहचान कर ली है। आरोपी का नाम विक्की बाला शिंदे है, उसने हवा में फायरिंग की और मौके से फरार हो गया। यह घटना मंगलवार शाम को उस समय हुई, जब गणपति विसर्जन हो रहा था। यह पूरी घटना मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी शख्स से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
पुणे में हवाई फायरिंग
