पुणे

महाराष्ट्र के पुणे में धंसी सड़क, म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का ट्रक गड्ढे में समाया

महाराष्ट्र के पुणे में एक सड़क अचानक धंस गई। सड़क पर कई फीट गहरी खाई बन गई, जिसमें म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का ट्रक समा गया। घटना के बाद आस पास के लोग सहमे हुए हैं।

Image

गड्ढे में समाया ट्रक।

Photo : Times Now Digital

पुणे के समाधान चौक पर शुक्रवार को एक सड़क धंस गई। सड़क धंसने से काफी बड़ा गड्ढा बन गया और देखते ही देखते इस गड्ढे में पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का ट्रक गड्ढे में गिर गया। गनीमत रही कि इस घटना में ट्रक ड्राइवर और हेल्पर बाल-बाल बच गए। सड़क धंसते ही आस पास के लोगों में दहशत फैल गई।

बाल-बाल बचे ट्रक ड्राइवर

वहीं, सड़क धंसने की इस घटना के बाद लोग डरे हुए हैं। घटना पुणे शहर के समाधान चौक की है, जहां पुणे नगर निगम का एक ट्रक गहरे गड्ढे में गिर गया। हालांकि, पुणे फायर ब्रिगेड ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाला। राहत की बात यह रही कि ट्रक में सवार ड्राइवर और हेल्पर बाल-बाल बच गए। यह घटना जानलेवा हो सकती थी

घटना की जांच की मांग

अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि ट्रक गड्ढे में कैसे गिरा और इससे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article