Pune Mall Fire: पुणे के फीनिक्स मॉल में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुब्बार

पुणे के विमान नगर में फीनिक्स मॉल में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर दमकल कर्मी पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।

Pune News: महाराष्ट्र के पुणे में शुक्रवार को एक मॉल में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। यह घटना पुणे के विमान नगर की बताई जा रही है, जहां फीनिक्स मॉल में आग पकड़ ली है। फिलहाल आग लगने का कारण सामने नहीं आया है। बता दें कि यह मॉल पुणे के प्रमुख मॉल में से एक है।

Pune Mall Fire: पुणे के फीनिक्स मॉल में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुब्बार
End of Feed