Zika Virus: पुणे में जीका वायरस की एंट्री, डॉक्टर और उनकी बेटी संक्रमित; प्रशासन ने उठाया कदम

Zika Virus: पुणे में जीका वायरस के दो मामले मिले हैं। जीका के मामले आने से प्रशासन सतर्क हो गया और एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि एक डॉक्टर और उनकी बेटी जीका वायरस से संक्रमित हुए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पुणे में जीका वायरस के दो मामले मिले।
  • डाक्टर और उनकी बेटी जीका से संक्रमित।
  • लोगों के बीच जागरुकता अभियान शुरू।

Zika Virus: महाराष्ट्र के पुणे में एक डॉक्टर और उनकी बेटी के जीका वायरस से संक्रमित हो गए हैं। हालांकि, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुणे नगर निगम (पीएमसी) के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर को बुखार आया और शरीर पर चकते हो गए, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

zika virus

सांकेतिक फोटो।

डॉक्टर और उसकी बेटी संक्रमित

अस्पताल ने उनके रक्त के नमूने यहां के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) को जांच के लिए भेजे थे। इसके बाद 21 जून को रिपोर्ट आई, जिसमें चिकित्सक के जीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि चिकित्सक पुणे के एरंद्वाने इलाके का रहने वाले हैं।

End of Feed