Pune Bus Fire: पुणे के पिंपरी-चिंचवड में रविवार शाम एक ऐसी घटना घटी जिसके हड़कंप मच गया है। यहां एक PMPML बस में आग लग गई, जिससे शहर की सार्वजनिक परिवहन सेवा की सुरक्षा और रखरखाव मानकों पर सवाल उठने लगे।
पुणे में बस में लगी आग (फोटो: पीटीआई)
यह अग्निकांड शाम लगभग 6.30 बजे कालिवाड़ी फाटा के पास हुआ, जहां पुणे से डांगे चौक की ओर जा रही बस अचानक चलते समय आग की लपटों में घिर गई। इस घटना से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। फिलहाल, अधिकारिक सूत्रों से और जानकारी का इंतजार है।
