Pune News: पुणे के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के सुदृढ़ीकरण के लिए 21 करोड़ रुपए से अधिक की राशि उपलब्ध कराई गई है। इससे स्थानीय स्तर पर नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस राशि से स्वास्थ्य केंद्रों का काम शुरू किया जाएगा। पुणे के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के 13 तहसीलों में 101 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 546 उपकेंद्र आते हैं।
पुणे के स्वास्थ्य केंद्रों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने की प्रशासन की योजना तैयार (फाइल फोटो)
बता दें कि, ग्रामीण और उप जिला अस्पतालों की संख्या कुल 28 है। आयुर्वेदिक क्लीनिकों की संख्या 13 बताई जा रही है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भगवान पवार ने जानकारी देते हुए बताया है कि, इन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 21 करोड़ 54 लाख 91 हजार 71 रुपए के फंड की आवश्यकता थी। यह फंड प्रशासन की ओर से मिल गया है और अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर काम भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
