Puja Special Train: जानें कब से और कितनी चलेंगी UP-बिहार के लिए छठ पूजा स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइमिंग समेत पूरी जानकारी

Puja Special Train- त्योहारी सीजन में भारतीय रेलवे पूजा स्पेशल ट्रेन पटना जंक्शन वंदे भारत, दिल्ली सराय रोहिल्ला-ओखा, बांद्रा-टर्मिनस-जम्मू तवी और मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम चलाकर यात्रियों को सुविधा देने का फैसला लिया है। यात्रीगण ट्रेनों की समय सारणी यहां देख सकते हैं।

दिल्ली: छठ पर्व और दिवाली पर यूपी-बिहार जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आगमी त्योहार के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों के सुगम आवागमन और भीड़भाड़ को देखते हुए नई दिल्ली समेत देश के कई शहरों से स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। पटना जंक्शन वंदे भारत, दिल्ली सराय रोहिल्ला-ओखा, बांद्रा-टर्मिनस-जम्मू तवी और मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम त्यौहार स्पेशल ट्रेनें नवंबर भर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाएंगी।

Puja Special Train

पटना जंक्शन वंदे भारत

पटना दिल्ली वंदे भारत

आपको बता दें कि त्योहारों में लोग अपने घर जाएंगे। ऐसे में ट्रेनों में बेतहासा भीड़ बढ़ने का अनुमान है। लिहाजा, रेलवे ने कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। गाड़ी संख्या 02252, 11, 14 और 16 नबंबर को सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पटना के लिए प्रस्थान करेगी। ये स्पेशल ट्रेन कुल 6 फेरे लगाएगी। ट्रेन उसी दिन शाम को 7 बजे यात्रियों को पटना पहुंचा देगी। यही ट्रेन 02251, 12, 15 और 17 नवंबर को पटना जंक्शन से सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर प्रस्थान कर उसी दिन शाम 7 बजे नई दिल्ली पहुंचाएगी। यह स्पेशल ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं, बक्सर और आरा जंक्शन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

End of Feed