Nainital Rape: हैवानियत के खिलाफ सड़कों पर जनता, नैनीताल में बंद का आह्वान; विरोध प्रदर्शन तेज

Nainital Rape Case: नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इस घटना के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए हैं और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। लोगों ने नैनीताल बंद का भी आह्वान किया है। जिसके चलते होटल-दुकानें सब बंद हैं और सड़कें भी वीरान हैं।

Nainital Rape Case: उत्तराखंड के नैनीताल में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आने के दूसरे दिन भी माहौल तनावपूर्ण है। इस घटना के विरोध में लोगों ने रोष जाहिर करते हुए बंद का ऐलान किया है। इस वजह से सभी दुकानें, रेस्टोरेंट, होटल और ढाबे बंद हैं। दूर-दूर तक लोगों का आवागमन देखने को नहीं मिल रहा है। सड़कें वीरान पड़ी हैं।

Nainital Rape

प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरे लोग

संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात

लोगों ने आह्वान किया कि हमें इस घटना के विरोध में एकजुट होकर प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस घटना के विरोध में पथराव की घटना भी सामने आई है। हालांकि, किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति पैदा न हो, इसके लिए सभी संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया। कड़ी चेकिंग के बाद ही शहर में किसी भी व्यक्ति को प्रवेश दिया जा रहा है। साथ ही, जो पर्यटक यहां थे, वे अब समय से पहले ही अपने-अपने घर रवाना हो रहे हैं। यहीं नहीं, जिन लोगों ने यहां आने का प्लान बना लिया था और टिकट बुक करा लिया था, अब ऐसे लोग अपनी टिकट कैंसिल करवा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अब तक 30 प्रतिशत बुकिंग रद्द हो चुकी है।

End of Feed