शहर

कल का मौसम 3 May 2025 : आसमान से गिरी बूंदों ने उतार दी सूरज की सारी गर्मी; अब चार दिन नहीं चढ़ेगा पारा

Kal Ka Mausam, 3 May 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज सुबह दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई। कल भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। आसमान से गिरी राहत की फुहारों ने सूरज की गर्मी उतार दी और अब अगले तीन-चार दिन तक पारा नहीं चढ़ेगा।

Image

कल भी बारिश के आसार

Photo : Times Now Digital

Kal Ka Mausam (कल का मौसम कैसा रहेगा) : दिल्ली एनसीआर में आज यानी शुक्रवार 2 मई को तड़के आंधी के बाद सुबह करीब 3 घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते गर्मी की छुट्टी हो गई और मौसम सुहावना हो गया। इससे पारा धड़ाम हो गया, लेकिन देश के कई इलाके इस मौसम में तपती भट्टी बने हुए हैं। कल यानी गुरुवार 1 मई को राजस्थान के जैसलमेर में सर्वाधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया और यहां पारा 46.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राजस्थान के कुछ इलाकों में कल हीट वेव भी देखने को मिली। जानें आज और कल का मौसम -

जैसा कि हमने ऊपर ही बताया आज यानी शुक्रवार 2 मई को दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में एक इंटेंस थंडरस्टॉर्म के बाद झमाझम बारिश हुई। बात दिल्ली की बारिश की करें तो आज सबसे ज्यादा बारिश लोधी रोड इलाके में 78mm दर्ज हुई। इसी तरह पालम में 45.6, रिज इलाके में 59.2, सफदरजंग में 77, प्रगति मैदान और पीतमपुरा में 71.5, जफरपुरा में 67.7, पूसा में 50 और नजफगढ़ में 40mm बारिश हुई।

दिल्ली में तड़के 80 किमी की स्पीड से आंधी चली। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव सफदरजंग इलाके में ही पड़ा। यहां हवा की स्पीड 80 किमी प्रति घंटा थी। जबकि पालम में हवा की रफ्तार 74 किमी प्रति घंटे की रही। प्रगति मैदान इलाके में विंड स्पीड 78 किमी प्रति घंटे की रही।

अगले 24 घंटे का मौसम

मौसम विभाग ने हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी है। इसके लिए मौसम विभाग ने बकायदा रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में भी थंडरस्टॉर्म, बिजली गिरने और धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा और ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम भारत को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है।

7 मई तक हालात बने रहेंगे

मौसम विभाग के अनुसार जिस वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते दिल्ली-एनसार में आज सुबह झमाझम बारिश हुई वह अभी बना हुआ है। उसके चलते पूर्वी और मध्य भारत में 6 मई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इसके चलते बारिश होगी और साथ ही तूफान, बिजली गिरने और ओले गिरने की भी चेतावनी दी गई है। उत्तर-पश्चिमी भारत के ज्यादातर हिस्सो में बारिश, तूफान और धूल भरी आंधी 7 मई तक जारी रहेगी।

तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के चलते अगले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिमी भारत के तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि, तीन दिन बाद एक बार फिर पारा 2-3 डिग्री चढ़ने लगेगा। सेंट्रल और वेस्ट इंडिया के तापमान में अगले 24 घंटे में बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन इसके बाद के 5 दिनों में पारा 2-3 डिग्री गिर सकता है।

कल यानी शनिवार 3 मई को हिमाचल में तूफान, बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा में भी तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। ओडिशा और कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article