दिल्ली की सियासत में बड़ा उलटफेर, AAP छोड़ कांग्रेस में आईं प्रियंका कक्कड़, BJP और CEC ज्ञानेश कुमार पर क्या बोलीं?

Priyanka Kakkar Joins Congress: आम आदमी पार्टी की पूर्व नेता प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने कहा कि वह गर्व के साथ कांग्रेस में शामिल हो रही हैं। उनका मुख्य मकसद वोटों को बिखेरने से रोकना और भाजपा व ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना है।

Priyanka Kakkar Joins Congress: देश की राजधानी दिल्ली की राजनीति में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। शनिवार को आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता और सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता प्रियंका कक्कड़, उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा और 20 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव रखने वाले रजत राकेश टंडन ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया।

Priyanka Kakkar Joins Congress

AAP का साथ छोड़ कांग्रेस में शामिल हुईं प्रियंका कक्कड़

कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा और जम्मू-कश्मीर के प्रभारी नेताओं ने इन सभी का पार्टी में औपचारिक स्वागत किया। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व से प्रभावित होकर देश भर के दिग्गज नेता कांग्रेस से जुड़ रहे हैं।

End of Feed