PM Modi Gujarat Visit: 5400 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री; इलेक्ट्रिक गाड़ियों का हब बनेगा भारत

प्रधानमंत्री मोदी 25-26 अगस्त को गुजरात दौरे पर 5400 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, जिनमें रेलवे, सड़क, ऊर्जा, शहरी विकास और डिजिटल गवर्नेंस से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। इस दौरान वो सुजुकी की पहली ग्लोबल इलेक्ट्रिक कार “ई-विटारा” को लॉन्च करेंगे। वे TDS बैटरी प्लांट का भी उद्घाटन करेंगे।

Gujarat News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 और 26 अगस्त को अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस वह दौरान भारत में बनी सुजुकी की पहली ग्लोबल बैटरी इलेक्ट्रिक कार “ई-विटारा” को हरी झंडी दिखाएंगे। यह कार 100 से अधिक देशों में निर्यात की जाएगी। इस पहल से भारत को सुजुकी का इलेक्ट्रिक वाहनों का वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में मजबूती मिलेगी।

pm modi to inaugurate 5400 crore projects

भारत की पहली ग्लोबल इलेक्ट्रिक कार का होगा उद्घाटन (फाइल फोटो | PTI)

बैटरी उत्पादन में बड़ा कदम

गुजरात में ही प्रधानमंत्री TDS लिथियम-आयन बैटरी प्लांट में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के लोकल प्रोडक्शन की भी शुरुआत करेंगे। यह प्लांट टोशिबा, डेंसो और सुजुकी का संयुक्त प्रोजेक्ट है। इससे देश में ग्रीन एनर्जी के लिए जरूरी बैटरियों का निर्माण अब 80% से अधिक घरेलू स्तर पर संभव हो सकेगा।

End of Feed