उमेश पाल हत्याकांड: पुलिस की आंखों में धूल झोंककर निकल गई माफिया अशरफ की बीवी-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 27, 2023, 10:13 AM IST

माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ की बीवी की देशभर में तलाश जारी है, वह इलाहाबाद हाईकोर्ट में फोटो खिंचाकर चली गई, ऐसी जानकारी प्रयागराज से सामने आ रही है

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद से ही शाइस्ता परवीन और जैनब फातिमा फरार है, शाइस्ता अतीक अहमद की पत्नी है जबकि फातिमा अशरफ की पत्नी है। अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा को पुलिस कई राज्यों में खोज रही है, लेकिन वह प्रयागराज आती है और हलफनामें पर दस्तखत बनाकर चली जाती है और पुलिस को भनक तक नहीं लग पाई।

जैनब फातिमा ने वकील के मार्फत अपनी अग्रिम जमानत याचिका का नोटिस शासकीय अधिवक्ता कार्यालय को भेजा है, हाईकोर्ट में याचिका के साथ दाखिल होने वाले हलफनामे पर हाईकोर्ट के फोटो आइडेंटिटी सेंटर पर फोटो खिंचवाना जरूरी होता है।

End of Feed