प्रयागराज

Amethi Accident: सड़क किनारे खड़े ट्रक से पिकअप की जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौत

Lucknow-Sultanpur Highway Accident: अमेठी के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में नागेश्वर गंज नहर के पास पिकअप वाहन की सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पिकअप वाहन सुल्तानपुर से लखनऊ की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।

Image

अमेठी में रोड एक्सीडेंट

Amethi Road Accident: अमेठी में लखनऊ-सुल्तानपुर राजमार्ग पर रविवार तड़के भीषण हादसा हो गया। जहां पिकअप वाहन की सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गये।

हादसे में मृतकों की पहचान

पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार सुबह करीब पांच बजे मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में नागेश्वर गंज नहर के पास की है जब ट्रक और पिकअप वाहन में टक्कर हो गयी। पुलिस ने बताया कि पिकअप वाहन में सवार सीतापुर जिले के निवासी असगर अली (40) और शाजिद (उम्र पता नहीं) की मौके पर मौत हो गई। उसने बताया कि इस घटना में सीतापुर जिले के ही निवासी राजी अहमद और आफताब घायल हो गये जिन्हें मुसाफिरखाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

लखनऊ की ओर जा रही थी पिकअप

थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि पिकअप वाहन सुल्तानपुर के सूरापुर से लखनऊ की ओर जा रहा था और सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गया। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article