महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब.. प्रयागराज में लंबे जाम से यातायात व्यवस्था पस्त, मौनी अमावस्या वाले नियम लागू, आज राष्ट्रपति भी आएंगी त्रिवेणी संगम

Prayagraj Mahakumbh 2025: प्रयागराज में रोजाना लगभग मौनी अमावस्या जैसी भीड़ महाकुंभ में स्नान के लिए आ रही है। जिस कारण शहर में भारी जाम लग रहा है। प्रयागराज वासी भी घंटो जाम में फंसने से परेशान हो रहे हैं। आज महाकुंभ में स्नान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी आ रही है। जिसके कारण सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Prayagraj Mahakumbh 2025: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। जिसके चलते शहर में भयंकर जाम देखने को मिल रहा है। जिस कारण प्रयागराज के लोगों को भी आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। महाकुंभ में मौनी अमावस्या जितनी ही भीड़ अब लगभग रोजाना स्नान के लिए आ रही है। जिसके कारण प्रशासन को मौनी अमावस्या वाली व्यवस्था भी लागू करनी पड़ रही है। आज भी महाकुंभ नगर में भीड़ कम होने के आसार नहीं है। आज भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी महाकुंभ मेले में स्नान के लिए आ रही हैं। महाकुंभ नगर में लगभग 5 घंटे तक उनका कार्यक्रम है। इस दौरान स्नान घाटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। साथ ही राष्ट्रपति के आगमन पर अरैल और संगम से लेकर अकबर किला व हनुमान मंदिर तक वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।

Kumbh (1)

महाकुंभ मेला

राष्ट्रपति मुर्मू आज महाकुंभ में करेंगी गंगा स्नान

महाकुंभ मेला क्षेत्र में आज भी तड़के से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ त्रिवेणी संगम में गंगा स्नान के लिए उमड़ रही है। आज माघ महीने की एकादशी के शुभ अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी गंगा स्नान के लिए 11 बजे प्रयागराज पहुंचेंगी। राष्ट्रपति विशेष वायुयान से दिल्ली से प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट आएंगी। जिसके बाद हेलीकॉप्टर से अरैल क्षेत्र में डीपीएस हेलीपैड पर उतरेंगी। राष्ट्रपति करीब दोपहर 12 बजे त्रिवेणी स्नान के लिए पहुंचेंगी। स्नान करने के बाद वे गंगा की पूजा और आरती करेंगी। जिसके बाद अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगी। इस दौरान संगम में नावों का संचालन बंद रहेगा। शाम को करीब 4 बजे राष्ट्रपति वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगी।

End of Feed