Bharat Jodo Nyay Yatra: आज प्रयागराज पहुंचेगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा, इन रास्तों से होकर गुजरेगी

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra: आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा पार्ट-2 की शुरुआत हो रही है। रविवार को यात्रा की शुरुआत आनंद भवन से होगी। राहुल गांधी आज लक्ष्मी टाकीज चौराहे पर जनसभा को संबोधित करेंगे।

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra, Prayagraj Raj, UP: आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रयागराज पहुंचने वाली है। आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा पार्ट 2 की शुरुआत हो रही है। राहुल गांधी रविवार दोपहर को एयरपोर्ट से प्रयागराज पहुंचेंगे। जिसके बाद आनंद भवन से यात्रा की शुरुआत होगी और कटरा, नेतराम चौराहा, लक्ष्मी टाकीज चौराहा, तेलियरगंज होते हुए हरिसेनगंज के सकरामऊ पहुंचेगी। राहुल गांधी प्रयागराज में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। रात में वे सोरांव में विश्राम करेंगे। रविवार को वाराणसी में न्याय यात्रा पहुंची थी। जहां राहुल गांधी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। जिसके बाद उन्होंने एक जनसभा भी संबोधित की।

Bharat Jodo Nyay Yatra

आज प्रयाराज आएगी न्याय यात्रा

चार बार बदला राहुल गांधी की न्याय यात्रा का रूट

सांसद राहुल आज दोपहर 3 बजे आनंद भवन स्थित स्वराज भवन पहुंचेंगे। जहां कुछ देर रुकने के बाद न्याय यात्रा की शुरुआत होगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट चार बार बदला गया है, पहले तय हुआ था कि न्याय यात्रा हंडिया होते हुए प्रयागराज आएगी और शहर के कई मुहल्लों से होते हुए देल्हूपुर में रात में रुकेगी। लेकिन अब इस यात्रा का नया रूट कटरा, नेतराम चौराहा, लक्ष्मी टाकीज चौराहा, तेलियरगंज, मलाका, सोरांव होते हुए जाएगा और हरिसेनगंज के सकरामऊ में यात्रा पहुंचेगी।

End of Feed