Train Accident: प्रयागराज में रेलवे ट्रैक पर मिला लोहे का पोल, ऐसे टला बड़ा ट्रेन हादसा

Prayagraj Train Accident: प्रयागराज में फाफामऊ और अटरामपुर रेलवे स्टेशनों के बीच आज तड़के रेलवे ट्रैक पर लोहे का पोल मिला। इस दौरान फाफामऊ से ऊंचाहार की ओर जा रही मालगाड़ी के लोको पायलट ने पोल को देखकर ट्रेन रोक दी। जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Prayagraj Train Accident: प्रयागराज में रेलवे कर्मचारियों की मुस्तैदी से बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। फाफामऊ और अटरामपुर रेलवे स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर लोहे का पोल मिला। जिसे देख मालगाड़ी के लोको पायलट संयोग शर्मा ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। पोल को रेलवे ट्रैक से हटा दिया गया है। लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि यह पोल रेलवे ट्रैक पर कैसे आया? इस मामले की जांच की जा रही है।

Goods Train

सांकेतिक फोटो

ऊंचाहार की ओर जा रही थी मालगाड़ी

रेलवे ट्रैक पर लोहे का पोल तड़के लगभग 04:15 बजे मिला था। जानकारी के अनुसार मालगाड़ी फाफामऊ से ऊंचाहार की ओर जा रही थी। इसी दौरान हेडक्वार्टर वाराणसी में तैनात लोको पायलट संयोग शर्मा ने रेलवे ट्रैक पर एक लोहे का पोल देखा। जिसके बाद उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। जिसके बाद ट्रेन मैनेजर प्रवीण की मौजूदगी में पोल का रेलवे ट्रैक से हटाया गया।

End of Feed