प्रयागराज: घर पहुंची बारात, दुल्हन ने लौटाया बैरंग, वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान, अब पुलिस ने किया ये

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2023, 03:44 PM IST

Prayagraj: गांव चकदाऊद नगर निवासी युवक की शादी गांव चाका निवासी युवती से तय हुई थी। फेरों से पहले द्वार पूजा और जयमाला की रस्में निभाई गई। इसके बाद अचानक दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन ने बताया कि, सगाई के बाद उसके मंगेतर ने 9 महीने में उसे कभी भी फोन कर बात नहीं की। सभी ने दुल्हन को समझाने का प्रयास किया। मगर वो अपनी जिद्द पर अड़ी रही। जब बात नहीं बनी तो बारात को मजबूरन लौटना पड़ा।

KEY HIGHLIGHTS
  • सगाई के बाद एक शख्स को अपनी मंगेतर को काॅल नहीं करना भारी पड़ गया
  • खफा हुई दुल्हन ने द्वार पूजा व जयमाला के बाद शादी से इंकार कर दिया
  • पुलिस के दोनों पक्षों में समझौता करवाने के बाद बारात बैरंग लौटी


Prayagraj: सगाई के बाद एक शख्स को अपनी मंगेतर को काॅल नहीं करना भारी पड़ गया। इससे खफा हुई दुल्हन ने द्वार पूजा व जयमाला के कार्यक्रम संपन्न होने के बाद शादी से इंकार कर दिया। ये अजब मामला संगम नगरी के नैनी थाना इलाके के गांव चाका का सामने आया है। जिसे जानकर हर कोई हैरान है। मामला पूरे प्रयागराज जनपद में चर्चा का विषय बनना हुआ है।

Prayagraj News

प्रयागराज में इस वजह से दुल्हन ने बारात लौटाई (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अचानक हुई घटना के बाद दोनों ओर के पक्ष हक्के- बक्के रह गए। सभी ने दुल्हन को समझाने का प्रयास किया। मगर वो अपनी जिद्द पर अड़ी रही। जब बात नहीं बनी तो बारात को मजबूरन लौटना पड़ा। हालांकि इससे पहले विवाह स्थल पर जमकर हंगामा हुआ। वर व वधु पक्ष के लोग बारात स्थल पर बैठे व पंचायत की। मगर कोई हल नहीं निकला तो दोनों पक्ष के लोग नैनी थाने पहुंचे व समझौता किया।

End of Feed