Prayagraj Mahakumbh 2025: संगम नगरी प्रयागराज की सड़कों पर मई से सीएनजी से संचालित होने वाली बसें दौड़ेंगी। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से इसके लिए हरी झंडी भी मिल गई हैं। बता दें कि, महाकुंभ 2025 के पहले यहां 150 सीएनजी की बसें संचालित होंगी।
हालांकि अभी मई महीने तक 20 बसों के आने की संभावना है। गौरतलब है कि, यूपी के परिवहन निदेशालय की ओर से राज्य के 15 बड़े शहरों में सीएनजी की बसें चलाने को लेकर पहले से ही हरी झंडी दी जा चुकी है। जिसमें फर्स्ट फेज यानी कि, मई माह में इन शहरों में बसें भेजी जाएंगी। जिसकी लिस्ट में संगम नगरी प्रयागराज का भी नाम शामिल है। बहरहाल संगम नगरी में सबसे पहले 20 बसें ही चलाई जाएंगी। इसके बाद सेकेंड फेज में महाकुंभ से पहले 130 बसें कई चरणों में भेजी जाएंगी।
