प्रयागराज

Valentine Week 2023: संगम नगरी में बिखरा है हर जगह स्वाद का खजाना, अपने पार्टनर को ले जाएं यहां, मिलेगा खास स्वाद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2023, 05:01 PM IST

Valentine Week 2023: संगम नगरी में देश की 3 प्रमुख नदियों के मिलने का मनोहारी दृश्य भी दिखेगा। मगर इसके अलावा यहां की पहचान एक खास स्वाद वाले व्यंजनों की भी है। संगम नगरी में हर गली चौराहे पर जायका बिखरा पड़ा है। कहा जाता है कि प्रयागराज में जीवन का मुख्य आधार है स्ट्रीट फूड।

Image

संगम नगरी में बिखरा है हर जगह स्वाद का खजाना (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रयागराज में जीवन का मुख्य आधार है स्ट्रीट फूड
  • इसे मॉर्निंग ब्रेकफास्ट व जायके की धरती भी कहा जाता है
  • चौक इलाके के गुलाब जामुन बहुत प्रसिद्ध हैं


Valentine Week 2023: आस्था के समागम की पौराणिक नगरी प्रयागराज। वैसे तो देश में इसकी पहचान धार्मिक पर्यटन वाले प्रमुख शहर के तौर पर है। यहां पर आपको आदिकाल से चली आ रही सनातन परंपरा के निशान देखने को मिलेंगे। संगम नगरी में देश की 3 प्रमुख नदियों के मिलने का मनोहारी दृश्य भी दिखेगा। मगर इसके अलावा यहां की पहचान एक खास स्वाद वाले व्यंजनों की भी है।

इसे मॉर्निंग ब्रेकफास्ट व गंगा-जमुनी जायके की धरती भी कहा जाता है। बता दें कि संगम नगरी में हर गली चौराहे पर जायका बिखरा पड़ा है। कहा जाता है कि प्रयागराज में जीवन का मुख्य आधार है स्ट्रीट फूड। इस बार वैलेंटाइन वीक के दौरान अगर आप अपने पार्टनर के संग यहां के स्वाद का खजाना चखना चाहते हैं तो चलिए आपको बताते हैं प्रयागराज में पारंपरिक व्यंजनों सहित स्ट्रीट फूड के लिए फेमस कई जगह।

हींग की महक वाली चटपटी दाल मोठ

संगम नगरी के सिविल लाइंस में बनती है मटर व सफेद आलू के लजीज जायके वाली टिक्की, जिसे सौंठ की चटनी के साथ परोसते हैं। वहीं इसी इलाके में आपको हींग और घी के स्वाद वाली दालमोठ जिसे महीन सेव और मूंगफली के साथ कुरकुरे तीखे मसालों के मिश्रण के साथ परोसा जाता है। इसके खाने के बाद आपको एक लजीज चाट का अहसास होगा। वहीं चौक इलाके में बनने वाले गुलाब जामुन बहुत प्रसिद्ध हैं।

सोबतिया बाग के लाजवाब गुलाब जामुन

सोबतिया बाग में शहर में सबसे अच्छे गुलाब जामुन बनते हैं, जिन्हें बहुत पसंद किया जाता है। वहीं सदियों पुराने तरीके से इस इलाके में खालिस दूध से मलाई की परतें बना कर गाढ़ी रबड़ी बनाई जाती है। जिसका हल्का मीठा स्वाद आपके मन में सदा के लिए बस जाएगा। इस इलाके में आपको देहाती लहजे से बनी कई तरह की मिठाइयां देखने को मिलेगी।

अनूठा है यहां के दही भल्ले का जायका

वहीं प्रयागराज में आपको कई जगह एक अनूठे तरीके से बना दही भल्ला चखने का मौका मिले तो इसे गवाएं नहीं। दही भल्लों को पहले मलाईदार दही में भिगोया जाता है, जिससे इनका स्वाद लाजवाब हो जाता है। इसके बाद लाल और पीली मिर्च व सोंठ की चटनी के साथ परोसने से पहले इन्हें हल्की-मीठी दही में डाला जाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article