Prayagraj River Front: महाकुंभ से पहले प्रयागराज को रिवर फ्रंट की सौगात, जाम से मिलेगी मुक्ति; इस दिन से होगा शुरू

Prayagraj River Front: जनवरी 2025 में महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। समय बीतने के साथ योगी सरकार की तैयारी भी तेज हो गई है। महाकुंभ में आने वाले लोगों को यादगार अनुभव देने के लिए गंगा किनारे रिवर फ्रंट का निर्माण किया गया है। बताया जा रहा है कि इसे 15 नवंबर से लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।

Prayagraj River Front: उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज में जनवरी 2025 में महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। महाकुंभ को दिव्य, भव्य और नव्य स्वरूप देने के लिए योगी सरकार द्वारा कई नए कदम उठाए जा रहे हैं। महाकुंभ को लोगों के लिए यादगार बनाने के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गंगा किनारे रिवर फ्रंट का निर्माण किया जा रहा है। रिवर फ्रंट का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और बताया जा रहा है कि 15 नवंबर तक इसे आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।

Prayagraj

प्रयागराज के गंगा रिवर फ्रंट की सौगात

प्रशासन ने प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे महाकुंभ में 40 करोड़ से अधिक पर्यटकों और श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया है। इनके आवागमन को सुगम बनाने के लिए एक तरफ जहां शहर के अंदर और बाहर की सड़कों के चौड़ीकरण का काम तेजी से हो रहा है, तो वहीं गंगा किनारे आवागमन का एक और विकल्प भी तैयार किया जा रहा है। गंगा नदी के किनारे रिवर फ्रंट के निर्माण से श्रद्धालुओं को बड़ी सहूलियत मिलने वाली है।

End of Feed