महाकुंभ की रंगत में रंगा प्रयागराज रेलवे स्टेशन, अद्भुत कलाकृतियों का अनूठा नजारा

महाकुंभ 2025 की तैयारियों में भारतीय रेलवे ने एक नया आयाम जोड़ दिया है। "पेंट माई सिटी" अभियान के तहत प्रयागराज के सभी रेलवे स्टेशनों को कला और संस्कृति के अद्भुत केंद्रों में तब्दील कर दिया गया है।

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ 2025 में रेल मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं को अलौकिक अनुभूति प्रदान करने के लिए भारतीय रेलवे ने "पेंट माई सिटी" अभियान के तहत प्रयागराज के सभी रेलवे स्टेशन को कला और संस्कृति के अद्भुत केंद्रों में परिवर्तित कर दिया है। उत्तर मध्य रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक, प्रयागराज जंक्शन, नैनी जंक्शन, फाफामऊ, प्रयाग जंक्शन, झूंसी रेलवे स्टेशन, रामबाग रेलवे स्टेशन, छिवकी रेलवे स्टेशन, प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन और सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन की दीवारों पर हिंदू पौराणिक कथाओं और भारतीय परंपराओं को चित्रित करने वाली भव्य और आकर्षक कलाकृतियां बनाई गई हैं।

photo

फाइल फोटो।

कई विषयों पर पेंटिंग

उन्होंने बताया कि रामायण, कृष्ण लीला, भगवान बुद्ध, शिव भक्ति, गंगा आरती और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर आधारित ये कलाकृतियां श्रद्धालुओं और पर्यटकों का परिचय प्रयागराज की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर से कराती हैं।

End of Feed