Prayagraj Places to Visit: संगम के तीरे पर बसा प्रयागराज धार्मिक पर्यटन के लिहाज से यूपी के सबसे प्रमुख शहरों में से एक है। इसके गर्विले इतिहास में पौराणिक कथाओं के समावेश का आकर्षण सैलानियों को यहां आने पर मजबूर करता है। भारत की 3 प्राचीन व प्रमुख नदियों का संगम इस पौराणिक शहर की खूबसूरती को बढ़ा देता है। तीन अलग-अलग रंगों के प्रवाह वाली नदियों के तट पर बसे इस शहर में आस्था का ज्वार हर समय बहता है।
प्रयागराज में संगम के तीरे पर बैठकर बिताएं सुकून के पल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सनातन परंपरा का अनुसरण करने वाले लोगों के लिए यहां पर अनगिनत पौराणिक मंदिर है। गौरतलब है कि, खुसरो बाग जैसे मकबरे और यहां मौजूद कई मस्जिदें इस शहर की गंगा -जमुनी तहजीब का बखान करती हैं। इस समय अगर आप किसी पौराणिक धार्मिक पर्यटन को अपने सेलिब्रेशन में शामिल करना चाह रहे हैं तो प्रयागराज सबसे बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। आप अपने पार्टनर के साथ यहां आकर घूमने व पारंपरिक पकवानों का मजा ले सकते हैं।
