प्रयागराज: बेटी के सामने मार डाला मां को, ऐसे दिया वारदात को अंजाम, ये है पूरी घटना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2023, 08:48 PM IST

Prayagraj: शराब के पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद के चलते मासूम बेटी के सामने ही उसकी मां को मार डाला गया। आरोपी ने महिला के चेहरे का डेमेज कर दिया व डंडे से एक आंख भी फोड़ दी। मृतका अपने कथित प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही थी। घटना की एक मात्र चश्मदीद गवाह मृतका की 7 साल की बेटी है। एसीपी आस्था जायसवाल के मुताबिक, मृतका के बच्चों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मृतका अपने कथित प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही थी
  • आरोपी मनीष शराब पीकर आया और मृतका से झगड़ा करने लगा
  • घटना की एक मात्र चश्मदीद गवाह मृतका की 7 साल की बेटी है


Prayagraj: संगम नगरी प्रयागराज में माघ मेला क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां रविवार मध्य रात्रि को शराब के पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद के चलते मासूम बेटी के सामने ही उसकी मां को मार डाला। आरोपी ने महिला के चेहरे का डेमेज कर दिया व डंडे से एक आंख भी फोड़ दी। पुलिस के मुताबिक, मृतका अपने कथित प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही थी।

प्रयागराज: बेटी के सामने मार डाला मां को, ऐसे दिया वारदात को अंजाम, ये है पूरी घटना

वह 10 दिन पहले ही प्रयागराज आई थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। दारागंज पुलिस देर रात तक उसकी तलाश में लगी रही। घटना की एक मात्र चश्मदीद गवाह मृतका की 7 साल की बेटी है। उसने पुलिस को बताया कि, मां के दोस्त ने उसे मार डाला। एसीपी आस्था जायसवाल के मुताबिक, मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed