प्रयागराज

प्रयागराज: रात में दोस्तों संग की पार्टी, सुबह जूता कारोबारी की डेड बॉडी मिली, ये है पूरी घटना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2023, 07:00 PM IST

Prayagraj: छतनाग मार्ग स्थित बाजार में एक फुटवियर गोदाम के अंदर कारोबारी युवक अंकित अग्रवाल की इलेक्ट्रिक हीटर से वार करके हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, शराब पार्टी के दौरान झगड़ा होने पर अंकित को पीटा गया था। दुकान में काम करने वाले कार्मिक की सूचना के बाद मृतक के परिजन मौके पर आए। पुलिस ने पोस्टमार्ट करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

Image

प्रयागराज में जूता कारोबारी की हत्या कर दी गई (सांकेतिक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • गोदाम में शराब पार्टी के दौरान कारोबारी की हुई थी दोस्तों से बहस
  • दो दिन से कारोबारी गोदाम में ही रूका था, घर नहीं गया
  • पुलिस को लाश के पास खून से सना हुआ बिजली का हीटर मिला


Prayagraj: प्रयागराज के छतनाग मार्ग स्थित बाजार में एक फुटवियर गोदाम के अंदर कारोबारी युवक अंकित अग्रवाल की इलेक्ट्रिक हीटर से वार करके हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, शराब पार्टी के दौरान झगड़ा होने पर अंकित को पीटा गया था। दुकान में काम करने वाले कार्मिक की सूचना के बाद मृतक के परिजन मौके पर आए। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर आई पुलिस ने घटना स्थल से कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं परिजनों की तहरीर पर 3 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि, मौके से खून से सना हीटर बरामद हुआ है। जिससे प्रतीत होता है कि, इसी से मृतक के सिर पर वार कर हत्या की गई है। अब पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि, आखिर ऐसा क्या हुआ था कि, दोस्तों ने शराब पार्टी के दौरान कारोबारी की हत्या कर दी। बहरहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्ट करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस अब घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

दो दिन से घर नहीं गया था अंकित

एसएचओ वैभव सिंह के मुताबिक, जानसेनगंज पान दरीबा निवासी रामकृष्ण अग्रवाल के बेटे अंकित अग्रवाल और मुदित अग्रवाल ने छतनाग तिवारी मार्केट में फुटवियर की दुकान खोल रखी है। यहीं पर इनका गोदाम भी है। गोदाम में कई बार अंकित रूक जाता था। एसएचओ के मुताबिक, मृतक दो दिन से गोदाम में ही रूका हुआ था, वह घर नहीं गया था। घटना के बाद अंकित के दुकान के कर्मचारी सुमित ने मृतक के भाई को फोन कर अंकित की लाश गोदाम में पड़ी होने की सूचना दी थी। सुमित ने परिजनों को बताया कि, झूंसी इलाके के गांव नैका का रहने वाला भीम व उसके दो साथी अंकित की गोदाम पर शराब पीने आए थे। पुलिस के मुताबिक सुमित ने बताया कि, सभी गोदाम मे बैठकर शराब पी रहे थे। इस बीच अंकित की भीम व उसके दोस्तों से बहस होने लगी। हालांकि सुमित उस दौरान घर चला गया था। सुबह आकर देखा तो गोदाम में अंकित का लहूलुहान अवस्था में शव पड़ा था।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!