प्रयागराज : अच्छी खबर ! अब संगम नगरी के अस्पतालों में नहीं लगेगी भीड़, ये करते ही रोगी को मिलेगा टोकन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2023, 09:40 PM IST

Prayagraj: सरकार ने ड्रीफकेस नामक एक मोबाइल एप को तैयार किया है। इस एप की खास बात ये होगी कि, इसमें एक बार रोगी की जानकारी दर्ज करने के बाद वह हमेशा के लिए इसमें सेफ हो जाएगी। रोगी को बस अपने मोबाइल में एप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद बार कोड स्कैन पर रोगी को मोबाइल पर ही एक टोकन नंबर मिलेगा। इसके बाद काउंटर से पर्ची मिल जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • राज्य सरकार ने सरकारी अस्पतालों के लिए तैयार की मोबाइल एप
  • रोगी को अपने मोबाइल में एप करनी होगी डाउनलोड
  • टोकन नबंर दिखाने के बाद मिलेगी सीधे पर्ची


Prayagraj: संगम नगरी प्रयागराज के लोगों के लिए ये एक अच्छी खबर है। जनपद के सरकारी अस्पतालों में मरीजों या उनके साथ आए लोगों को डाक्टर्स को इलाज के लिए देने वाली पर्ची के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की परेशानी से निजात मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने ड्रीफकेस नामक एक मोबाइल एप को तैयार किया है।

Prayagraj News

प्रयागराज के सरकारी अस्पतालों में एप के जरिए मिलेगी रोगी को पर्ची।

इस एप की खास बात ये होगी कि, इसमें एक बार रोगी की जानकारी दर्ज करने के बाद वह हमेशा के लिए इसमें सेफ हो जाएगी। सूबे के सभी बड़े सरकारी अस्पतालों में एप को लागू किया गया है। जिसमें पर्ची काउंटर के बाहर एक बार कोड स्केनर लगाया गया है। रोगी को बस अपने मोबाइल में एप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद बार कोड स्कैन पर रोगी को मोबाइल पर ही एक टोकन नंबर मिलेगा। इसके बाद उसका क्रम आने पर रजिस्ट्रेशन काउंटर पर जाकर टोकन दिखाना होगा। इसके बाद रोगी को काउंटर से पर्ची मिल जाएगी।

End of Feed