प्रयागराज: यात्री कृपया ध्यान दें! संगम नगरी में 13 फरवरी तक इतनी ट्रेनें रद्द, ये है पूरा शेड्यूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2023, 03:09 PM IST

Prayagraj: एक फरवरी यानी की बुधवार से 13 फरवरी तक अलग- अलग दिनों में 14 ट्रेनें निरस्त की गई हैं। बर्धमान रेलवे स्टेशन पर निर्माण के चलते नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस व इंदौर-हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें निरस्त, अलग-अलग दिनों में रद्द रहेंगी। पीआरओ के मुताबिक, 14 फरवरी से ये 14 ट्रेनें फिर से अपने निर्धारित पुराने शेड्यूल से बहाल कर दी जाएंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • बर्धमान रेलवे स्टेशन पर निर्माण के चलते रेलवे का फैसला
  • 1 से 13 फरवरी तक अलग- अलग दिनों में 14 ट्रेनें निरस्त की
  • माघ स्नान के लिए संगम नगरी आए श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ेंगी

Prayagraj: प्रयागराज के लोगों के लिए ये एक अहम खबर है। संगम नगरी के लोगों के लिए मुंबई सहित कोलकाता व हावड़ा के सफर की राह अब आसान नहीं होगी। इस महीने यानी कि, फरवरी के शुरूआत से मध्य तक 14 प्रमुख ट्रेनें निरस्त रहेंगी।

Prayagraj News

प्रयागराज में रेलवे ने की 14 प्रमुख ट्रेनें निरस्त (सांकेतिक तस्वीर)

उत्तर - मध्य रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, एक फरवरी यानी की बुधवार से 13 फरवरी तक अलग- अलग दिनों में 14 ट्रेनें निरस्त की गई हैं। एनसीआर के पीआरओ अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के मुताबिक, बर्धमान रेलवे स्टेशन पर निर्माण के चलते नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस व इंदौर-हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें निरस्त, अलग-अलग दिनों में रद्द रहेंगी। पीआरओ के मुताबिक, 14 फरवरी से ये 14 ट्रेनें फिर से अपने निर्धारित पुराने शेड्यूल से बहाल कर दी जाएंगी।

End of Feed